भवाली। बुधवार को सेनिटोरियम बाईपास में अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, आरटीओ गुरुदेव सिंह ने कैंची धाम स्थापना दिवस को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने टैक्सी चालक, मालिकों से मुलाकात कर मेले में व्यवस्था के साथ शटल सेवा के संचालन को लेकर चर्चा की। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने कहा कि चालकों की समस्या को सुनकर निस्तारण किया गया। शटल वाहनो में पीली कलर की पट्टी लगाई जाएंगी। कहा कोई भी निर्धारित सीट से अधिक लोगो को नही बैठाएंगे। कोई भी वाहन आधे रास्ते से नहीं घूमेगा। सभी शटल वाहन फारेस्ट बेरियर से घूमकर वापस आएंगे। कहा कि कोई भी नशा कर वाहन नही चलाएगा, तय किराया ही लोगो से लिया जाएगा। सभी से अच्छा व्यवहार किया जाएगा। कहा कि चालकों से अपील की है कि 15 जून की रात तक सभी श्रद्धालुओं को वापस भवाली व अन्य पार्किंग स्थलों तक वापस लाने तक शटल सेवा संचालित रहेगी। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में 80 शटल वाहन, बस स्टेशन में 50, भीमताल में 40 बस और 60 वाहन शटल से चलेंगे, ग्राफिक एरा से 30 बस शटल में चलेंगी, भवाली से 80 से अधिक शटल वाहन चलेंगे। कहा कि किसी तरह की परेशानी लोगो को ना हो इसके लिए अधिक शटल सेवा संचालित की जा रही है। कहा भवाली रोडवेज में बाइकों को खड़ा किया जाएगा। नगर पॉलिका भवाली के साथ ही किच्छा, गूलरभोज, दिनेशपुर से शौचालय मंगाए गए है। भीमताल में सिडकुल सहयोग से लाईट लगवा दी है। बाईपास नैनीबेण्ड में भी लाइट लग गई है। आरटीओ गुरुदेव सिंह ने कहा कि प्रशासन और परिवहन विभाग के द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है।भक्तो को लाने लेजाने के लिए व्यवस्था की गई है। हल्द्वानी तक बसे चलाई जाएंगी। कहा बुधवार को बसें भी शटल सेवा में चला दी है। किराया निर्धारित कर दिया है। कहा कि सभी को बता दिया है कि गति सीमा व नियमो को ध्यान में रखकर वाहन चलाये। अधिकारी पार्किंगों में रखकर निगरानी भी करेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, आरटीओ गुरुदेव सिंह, ईओ सुधीर कुमार, राजन लाल, रवि, विनोद, गोविंद, सदवीर आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें