अभिनेता राहुल देव ने किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम नीब करौरी बाबा के दर्शनों को हर दिन देश विदेश से पर्यटक पहुँचने का शिलशिला जारी है। गुरुवार को अभिनेता राहुल देव ने नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। उनके प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। उन्होंने अपने प्रशंसको को बताया कि कैंची धाम की महिमा सुनी थी। पहली बार दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। कैंची के व्यापारी पवन भट्ट ने बताया कि भीड़ में उन्होंने अभिनेता राहुल देव को पहचान लिया था। जिसके बाद उनसे बात की। उन्होंने कैची धाम के बारे में जानकारी ली, और यहां की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। कहा कि फिर जल्द कैची धाम आएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page