खाद्य पूर्ति अधिकारी की टीम ने मंगलौर कस्बे में होटलों व ढाबे पर छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से रखे घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। दरअसल पिछले वर्ष मंगलौर कस्बे में इस्थित स्वीट शॉप पर घरेलू सिलेंडर फटने से तीन लोगो ने अपने जान गवाई थी और आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए थे। मौके पर पहुंची टीम ने स्वीट शॉप से कई एंड घरेलू सिलेंडर बरामद किए थे। इसी के तर्ज पर लगातार होटलों ढाबों पर खाद्य पूर्ति अधिकारी की टीम लगातार दुकानों का निरीक्षण कर रही है। मंगलौर कस्बे में स्वीट शॉप पर छापेमारी में आधा दर्जन से अधिक घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए। क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया की मंगलौर कस्बे में 9 सिलेंडर बरामद किए गए जो की आड़ टीके से कमर्शल सिलेंडर की जगह उपयोग कर रहे थे। जो की अवैध है सभी गैस से भरे सिलेंडर को जब्त कर लिया है।और अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखने वालो के खिलाफ नोटिस जारी कर करवाई की। जायेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

