उत्तराखंड में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने भी पांच लोगों की मौत होने की खबर की पुष्टि की है। हादसे में 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
ऊधम सिंह नगर जिले के पास हुए इस हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आंखों के सामने अपनों के शव देख परिजन बिलख उठे। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें