भीमताल में युवक को मारी गोली

ख़बर शेयर करें

भीमताल क्षेत्र में बहस के बाद अल्चौना चॉफी में एक व्यक्ति ने शनिवार को एक कैंप संचालक पर फायर झोंक दिया। गोली कैंप संचालक के कुक को जा लगी, जो गंभीर घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

भीमताल पुलिस के अनुसार कैंप संचालक सौरभ रौतेला निवासी उत्तरांचल कॉलोनी मुरादाबाद यूपी का अल्चौना गांव के इंदर सिंह परिहार से रंजिश थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दोनों में बहस हो गई। हाथापाई के बाद शाम को इंदर ने अपनी लाइसेंसी दो नाली से सौरभ पर फायर झोंक दिया। गोली वहां मौजूद अल्चौना गांव के कुक किशन सिंह के पेट में जा धंसी। गोली लगने से कुक वहीं पर गिर पड़ा। एसआई भुवन जोशी ने आरोपी इंदर को गिरफ्तार कर कब्जे से दो नाली बंदूक, दो कारतूस जब्त किए। सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page