जिलाध्यक्ष बनने के बाद नगर में पहली बार आगमन पर खष्टी बिष्ट का हुआ भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली नगर महिला कांग्रेस समिति द्वारा श्रीमती खष्टी बिष्ट को महिला कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष नैनीताल नियुक्त किए जाने के बाद नगर में उनके आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ज्ञातव्य हो कि प्रदेश कांग्रेस ने कुछ दिन पूर्व कर्मठ, जुझारू एवं प्रगतिशील महिलाओं को प्रमुख उत्तरदायित्व सौंपते हुए उनके नाम सार्वजनिक किए थे। श्रीमती खष्टी बिष्ट को पूर्व में भी संगठन द्वारा महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर उनकी अध्यक्षता में भवाली नगर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई जिसमें नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस सभा में 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया जिसमें जानकी आर्या को महिला नगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। महामंत्री ममता पांडे, सचिव लक्ष्मी नेगी व सुमन तथा उप सचिव माया पंत व फैमिदा बेगम तथा पूजा आर्य निर्वाचित हुए। सोशल मीडिया प्रभारी ऋतु आर्य तथा संगठन मंत्री कमला आर्य व सविता बनाए गए। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती पुष्पा टम्टा व सविता राम, अंजू चौधरी, चंद्रकला मिड्डा मनोनीत हुए। भवाली नगर महिला कार्यकारिणी द्वारा खष्टी बिष्ट का करतल ध्वनि व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जानकी आर्या द्वारा सभा की ओर से श्रीमती बिष्ट को गुलदस्ते भेंट किए गए व शुभकामनाएं दी गई। श्रीमती खष्टी बिष्ट ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के सही अर्थ समझाते हुए प्रेरित किया। देर शाम तक बिष्ट निवास पर बधाइयां व शुभकामनाएं देने वाले कार्यकर्ता
उपस्थित थे।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल चन्द आर्या जिला अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ, हरेंद्र कुमार, लीला जोशी, प्रेमा पांडे, आसमा परवीन, उषा भैसोड़ा, भागीरथी, माया पंत, कमला देवी, सविता, नीतू, पूजा सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page