भवाली। नैनीताल रोड़ स्थित जोखिया मनसा देवी मंदिर में टैक्सी यूनियन भवाली द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हवन पूजन कर देश प्रदेश समाज की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। भक्तो ने माँ का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। यजमान संजय लोहनी व त्रिलोक खोलिया ने हवन पूजन किया। इस दौरान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कृष्ण कुमार आजाद, उपाध्यक्ष संजय लोहनी, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र, सचिव षष्ठी भट्ट, प्रदीप त्यागी, राजन लाल, त्रिलोकचंद पांडे, देवेंद्र सिंह रावत, दीपक रावत,रवि कुमार, पवन सनवाल, पूरन बिष्ट, अनिल कुमार व यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें