कैंची धाम निगलाट के बीच भवाली अल्मोड़ा हाइवे में देर रात गिरा चीड़ का विशालकाय पेड़

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम निगलाट के बीच शुक्रवार रात एक विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर गया। जिससे लोग मोटर मार्ग से पेड़ हटाने के इंतजार में खड़े रहे। शुक्रवार रात भवाली अल्मोड़ा हाईवे में पेड़ गिरने से करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। सूचना पर नैनीताल से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बीच सड़क से पेड़ हटाया। जिसके बाद वाहनों को निकाला गया। पूर्व ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि आधे घण्टे में ततपरता से पुलिस फायर ब्रिगेड ने सड़क खुलवाई। चौकी प्रभारी रमेश पंत ने बताया कि अचानक पेड़ गिर गया। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर जाकर यातायात संभाला। कहा कि फायर ब्रिगेड टीम ने पेड़ को हटाया। जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page