भीमताल में फंदे में झूलती मिली छात्रा, मौत

ख़बर शेयर करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में पढ़ने वाली बीफार्म की छात्रा रविवार रात पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे पर झूलती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार बताया कि छात्रा वैशाली विश्वकर्मा (20) पुत्री मनोज विश्वकर्मा निवासी दमुवाढूंगा हल्द्वानी का शव भीमताल बाईपास के एक पीजी गेस्ट हाउस में कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी दोपहर 12 बजे से फोन नहीं उठा रही थी। लेकिन पीजी संचालक की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। देर शाम उन्हें इस बात का पता चला। कैसे और क्यों हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। जांच जारी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page